ग्राफिक एरा में व्याख्यान, प्रकृति और संस्कृति एक-दूसरे में रची-बसी: डा. लोकेश ओहरी
इतिहासकार और लेखक डा. लोकेश ओहरी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रकृति और संस्कृति एक-दूसरे में रची-बसी हैं। यहाँ पर्वत, नदियाँ और वन मात्र भौगोलिक संरचनाएँ नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली, परंपराओं और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न और जीवंत अंग हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वह देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। डा. लोकेश ने कहा कि विरासत केवल स्मारकों या अतीत की वस्तुओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह लोगों की जीवनशैली, भाषा, लोककथाओं, रीति-रिवाज़ों और स्थानों से जुड़ी निरंतर चलती परंपराओं में जीवित रहती है। अपनी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने उत्तराखंड की लोक-संस्कृति, परंपराओं, स्मृतियों और भौगोलिक स्थानों के बीच के गहरे संबंधों को रेखांकित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश ने किया। सत्र में डिपार्टमेंट की हेड डा. रूपिंदर कौर, डा. लक्ष्मी चौहान , डा.विपिन कुमार, हिमांशु नेगी के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



