टीवी के सबसे लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
टीवी के सबसे लोकप्रिय और पुराने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
टीवी के सबसे लोकप्रिय और पुराने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बीमार होने के कारण वो नियमित अंतराल पर शूट के लिए नहीं जा पाते थे। नट्टू काका के निधन की खबर से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की कास्ट और मनोरंजन जगत एक बार फिर शोक की लहर में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बात की जानकारी साझा की है।नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक के निधन को लेकर बताया जा रहा है रविवार शाम 5. 30 बजे उनका निधन हुआ। इस खबर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स सहित सेल्ब्स अपना दुख जता रहे हैं। घनश्याम नायक अभी भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का हिस्सा थे। उनकी ख्वाहिश थी कि वो आखिरी समय तक एक्ट करते रहें।
घनश्याम नायक यानी नट्टू काका (Nattu Kaka) ने एक इंटरव्यू में अपनी आखिरी ख्वाहिश बताते हुए कहा था कि यदि मेरा निधन होता है तो मैं अपने मेकअप में ही मरना चाहता हूं।
गौरतलब है, पिछले साल उनके गले का ऑपरेशन हुआ था। घनश्याम नायक टीवी इंडस्ट्री के साथ फिल्मों में काम कर चुके थे। उन्होंने बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफ, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






