Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताई ये वजह

विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 को रद्द कर दिया गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, इस बार चमोली जिले के औली में पर्याप्त बर्फबारी नहीं हो पाई। ऐसे में स्कीइंग प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। प्रतियोगिता 23 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के लिए सरकार की पूरी तैयारियां थी। मौसम के साथ न देने के कारण बर्फबारी की खराब स्थिति को देखते हुए नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्की एंड स्नो बोर्ड उत्तराखंड ने स्की और स्नो बोर्ड इंडिया की सभी संबद्ध इकाईयों को भी नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के रद्द होने की सूचना दे दी है।