Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

अचानक बिगड़ी पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, वीडियो में खाना खाते हुए आए नजर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री अस्पताल में खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व सीएम हरीश रावत आज सुबह देहरादून से रामनगर और हल्द्वानी के लिए घर से निकले। लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच की शिकायत होने लगी। साथ ही उन्हें घबराहट की शिकायत भी हुई। इस पर उन्होंने तुरंत अपने चालक को कार वापस मोड़कर वापस घर चलने के लिए कहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इसके बाद घर जाने से पहले वह मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पहले उनके कुछ रुटीन टेस्ट किए। इसके बाद उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी। साथ ही उन्हें भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है। साथ ही उनकी जो वीडियो आई है, उसमें पूर्व सीएम को खाना खाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।