राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: हिम्स जौलीग्रांट में जागरूकता अभियान, प्रतियोगिताओं से दिया संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन का संदेश
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। डायटेटिक्स विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं उत्पादक जीवन के लिए संतुलित पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम के तहत ‘न्यूट्रिशन एनलाइटनमेंट- थ्रोइंग लाइट ऑन हेल्दी फूड्स फॉर बैलेंस्ड न्यूट्रिशन’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही संतुलित आहार, दीर्घकालिक स्वास्थ्य तथा कुपोषण एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के बीच संबंध को रेखांकित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में नीति सैमुअल और शहनवाज अंसारी विजेता रहे। विजेताओं को मुख्य निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेमचंद्रा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सही एवं संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक भोजन में पोषक तत्वों का संतुलित समावेश करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. अनुपम अग्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के इतिहास, इसके महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पोषण के प्रति जागरूकता को स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। वहीं रीना हाबिल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में मरीजों एवं तीमारदारों को भी ऐसी जागरूकता गतिविधियों से जोड़ने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में डायटिशियन इंचार्ज स्वाति पुरोहित, प्रीति शर्मा, अंजलि वर्मा, अनुष्का प्रसाद, नेहा वशिष्ठ, युक्ता गुप्ता, वंदना तोमर, छवि त्यागी सहित डायटेटिक्स विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



