Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

नैनीताल पुलिस ने एक चरस और दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले की पुलिस ने मदक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।


नैनीताल जिले की पुलिस ने मदक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक चरस तस्कर है। अन्य दो को शराब के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक जिले को नशा मुक्त करने के लिए अभियान को जारी रखा जाएगा।
हल्द्वानी पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2020 को टीपी नगर क्षेत्र से एक चरस तस्कर को एक किलो 772 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। उसने बताया था कि उक्त चरस उसने प्रह्लाद निवासी छोटा कैलाश जनपद नैनीताल नामक व्यक्ति से ली थी। इसे वह 30- 35 हजार रुपये किलो के हिसाब से खरीदता है तथा 60 से 70 हजार प्रति किलो के हिसाब से बेच देता है।
इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी गन्ना सेंटर की ओर से की जा रही थी। इस पर पुलिस ने प्रह्लाद सिंह पुत्र चरण सिंह ग्राम चमोली गाजा पोस्ट पटरानी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन रोड बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर लिया है।
शराब के साथ दो गिरफ्तार
हल्द्वानी पुलिस ने धोलाखेड़ा अर्जुनपुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल निवासी एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के 54 पव्वों के साथ ग्राम धोलाखेड़ा से गिरफ्तार किया। वहीं, मुक्तेश्वर पुलिस ने धानाचुली मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी एक व्यक्ति को देशी शराब के 96 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।