Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 3, 2026

चंपावत जिले में बारात का वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत, चालक सहित दो गंभीर घायल

उत्तराखंड के चंपावत जिले में सोमवार रात बड़ा बारात से लौट रहा मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तराखंड के चंपावत जिले में सोमवार रात बड़ा बारात से लौट रहा मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर बुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुआ। वाहन में कुल 16 लोग सवार थे।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी।

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।