Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

राज्यसभा में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने सांसद डॉ. नरेश बंसल

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल को राज्यसभा संचालन की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएमसी) का सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा के सभापति एवं उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड जी ने इस कमेटी का गठन किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्यसभा सभापति इस समिति के अध्यक्ष हैं और इसमें विभिन्न दलों के 10 सांसदों को मनोनीत किया गया है। यह समिति राज्यसभा के कामकाज निर्धारण, चर्चा के समय सिफारिश और सदन में बहस के लिए विषयों का सुझाव देती है। यह समिति सभापति (राज्यसभा) के निर्देशन में काम करती है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी संसद की स्टैंडिंग कमेटी यानी स्थायी समिति है, जो एक निश्चित समय के अंतराल पर गठित की जाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस समिति में बीजेपी एनडीए की ओर से डा. नरेश बंसल के अलावा सांसद व उप सभापति हरिवंश, लक्ष्मीकांत वाजपेई, राधा मोहनदास अग्रवाल, सुधांशु त्रिवेदी शामिल हैं। वहीं विपक्षी खेमे से सांसद प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, संजय सिंह, डेरेक ओ बरायन, वी विजय साई रेड्डी को सदस्य के तौर पर मनोनित किया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।