Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भारत में फिर 44 हजार से ज्यादा मिले कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में उतार चढ़ाव जारी

शुक्रवार 28 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 44658 नए मामले सामने आए और 496 लोगों की मौत हुई।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार 28 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 44658 नए मामले सामने आए और 496 लोगों की मौत हुई। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 344899 है। रिकवरी रेट 97.60 फीसद है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 32988 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 31821428 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 7948439 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। अब तक कुल 612208542 वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में गुरुवार 26 अगस्त को कोरोना के 46164 नए मामले सामने आए और 607 लोगों की मौत हुई। बुधवार 25 अगस्त को 37593 नए मामले और 648 लोगों की मौत, मंगलवार 24 अगस्त को 25467 नए मामले और 354 मरीजों की मौत, सोमवार 23 अगस्त को 25072 नए और 389 की मौत, रविवार 22 अगस्त को कोरोना के 30948 नए मामले और 403 कोरोना मरीजों की मौत, शनिवार 21 अगस्त को 34457 नए मामले और 375 लोगों की मौत, शुक्रवार 20 अगस्त को 36571 नए कोविड मामले और 540 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव जारी
उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। साथ ही नए संक्रमितों की संख्या में भी उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार 26 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले बुधवार 25 अगस्त को कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 923 केंद्रों में 99543 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त की सुबह छह बजे तक कर दी गई है।
अब तक कुल 7377 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342843 हो गई है। इनमें से 329090 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 324 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7377 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.99 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। गुरुवार 26 अगस्त को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 574 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 341 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।