Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

मॉडर्ना वैक्‍सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए भारत में आयात की मंजूरी

फार्मास्‍युटिकल कंपनी सिप्‍ला को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मॉडर्ना की कोविड वैक्‍सीन के आयात की मंजूरी मिल गई है। माडर्ना वैक्‍सीन को कोविड के खिलाफ 90 फीसदी प्रभावी माना गया है।

फार्मास्‍युटिकल कंपनी सिप्‍ला को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मॉडर्ना की कोविड वैक्‍सीन के आयात की मंजूरी मिल गई है। माडर्ना वैक्‍सीन को कोविड के खिलाफ 90 फीसदी प्रभावी माना गया है। मॉडर्ना ने भारत में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की मंजूरी के लिए अनुरोध किया था। इसे फार्मा कंपनी सिप्ला की ओर से आयात करने के बाद बेचा जाएगा। भारत सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के तहत देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसी के तहत मंजूरी दी गई है।
सिप्ला ने अपने आवेदन में सरकार के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि अगर किसी अन्य देश में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी जाती है, तो उसे ट्रायल के बिना बाजार में लाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में टीकों के पहले 100 लाभार्थियों के सुरक्षा डेटा का आकलन पेश करने की जरूरत होती है। मॉडर्ना ने यह भी कहा है कि अमेरिका की सरकार COVAX के माध्यम से भारत को अपने टीके की एक निश्चित संख्या में खुराक दान करने के लिए सहमत हो गई है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *