Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत दिल्ली दरबार में तलब, जून माह में तीसरी बार दिल्ली दौरा, चर्चाओं का दौर फिर शुरू

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली दरबार में तलब किया गया है। ऐसे में वे आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। जून माह में उनका ये दिल्ली का तीसरा दौरा है।

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली दरबार में तलब किया गया है। ऐसे में वे आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। जून माह में उनका ये दिल्ली का तीसरा दौरा है। सीएम तीरथ सिंह रावत मंगलवार को ही नैनीताल जिले के रामनगर में भाजपा के चिंतन शिविर में भाग लेकर देहरादून लौटे थे। उनके आज बुधवार के कई कार्यक्रम तय थे।
चर्चाओं का दौर गर्म
सीएम तीरथ सिंह रावत को दिल्ली तलब करने पर चर्चाओं का दौर फिर से शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है। सीएम के बुधवार के सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उपचुनाव पर राष्ट्रीय संगठन कर बातचीत सकता है। दायित्व बांटने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
उप चुनाव को लेकर चिंतन शिविर में भी पार्टी के कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। अब इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से चर्चा करेगा। प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें खाली हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री के गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा पेच चुनाव आयोग की उपचुनाव पर लगी रोक है। मुख्यमंत्री को 10 सितंबर से पहले चुनकर आना है। इन सभी पहलुओं पर केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हो सकती है।
महालक्ष्मी योजना का आज करना था शुभारंभ
मुख्यमंत्री को बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ करना था। यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम भी टाल दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का दिल्ली का कार्यक्रम अचानक बना है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed