Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक आए ईडी के रडार पर, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत भेजा नोटिस

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पॉर्थ चटर्जी पर कार्रवाई के बात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य विधायक की कंपनी पर शिकंजा कस दिया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पॉर्थ चटर्जी पर कार्रवाई के बात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य विधायक की कंपनी पर शिकंजा कस दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायक कृष्ण कल्याणी की कंपनी कल्याणी सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत नोटिस भेजा गया है। ये मामला टीवी चैनलों को दिए गए विज्ञापन से जुड़ा है। कृष्णा कल्याणी इस कंपनी के चेयरमैन हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

25 जुलाई को जारी किया नोटिस
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कृष्ण कल्याणी रायगंज से विधायक हैं और उत्तरी दिनाजपुर स्थित कल्याणी सॉल्वेक्स कंपनी के चेयरमैन हैं। ईडी की तरफ से कल्याणी को 25 जुलाई को नोटिस जारी किया गया है। इसमें निर्धारित प्रारूप में मामले से जुड़ी जानकारियां और दस्तावेज देने को कहा गया है। लेटर के मुताबिक, ये मामला कोलकाता टेलीविजन चैनल्स और रोज़ टीवी को दिए गए विज्ञापनों से संबंधित है। ये विज्ञापन वित्त वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक दिए गए थे। इसमें इन विज्ञापनों के बदले किए गए भुगतान की जानकारी मांगी गई है। ये भी बताने के लिए कहा गया है कि कब-कब कौन सा विज्ञापन दिया गया और उसके लिए किसको कितना भुगतान किया गया। ये भी पूछा गया है कि इस दौरान कुल कितने के विज्ञापन दिए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहले बीजेपी में थे कृष्ण कल्याणी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होने से पहले कल्याणी बीजेपी में थे। वो साल 2002 में स्थापित एक खाद्य निर्माण फर्म कल्याणी सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा से इस्तीफा दिए बिना ही वे तृणमूल में शामिल हो गए। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने कहा कि विधायक की कंपनी का कोलकाता के दो चैनलों के साथ वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बढ़ेंगी टीएमसी की मुसीबत
कल्याणी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घिरने से सत्ताधारी टीएमसी की मुसीबतें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में टीएमसी को शिक्षक भर्ती घोटाले में घिरे अपने वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाना पड़ा था। चटर्जी को पार्टी में सभी पदों से हटाते हुए सस्पेंड भी कर दिया गया है। पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार शाम को भी ईडी ने अर्पिता के एक अपार्टमेंट पर छापा मारा था। इससे पहले अर्पिता के दो फ्लैटों से लगभग 53 करोड़ रुपये की नकदी, 3 करोड़ से ज्यादा का सोना, 50 लाख रुपये मूल्य के डॉलर और 20 फोन बरामद हो चुके हैं।