Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 19, 2026

महानगर कांग्रेस ने की बैठक, एसआईआर को लेकर बनाई रणनीति

उत्तराखंड में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों ब्लॉक अध्यक्षों, समस्त पार्षद एवं प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी एसआईआर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने की। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं एकजुटता से ही पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा सकती है। उन्होंने कहा कि आगामी एसआईआर को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए तथा बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा,कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है। हमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर हर वार्ड, हर बूथ और हर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। आगामी SIR की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ी दिखाई दे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में उपस्थित पार्षदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री और नवीन रमोला ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष सेवला ललित बद्री, ब्लॉक अध्यक्ष पटेलनगर मुकील अहमद भूरा, ब्लॉक अध्यक्ष क्लेमेंट्टाउन वीरेंद्र पंवार, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सुलेमान अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, हरि प्रसाद भट्ट, रमेश मंगू, सीताराम नौटियाल, ओमप्रकाश सती, राजीव जैन, सुरेंद्र रंगढ़, अखिलेश उनियाल, जगदीश धीमन, सुलेमान , दीपक मधवाल, सुरेंद्र थापा, रामकृष्ण यादव आदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *