राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक, आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला देहरादून की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष देहरादून रवींद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को निरंजनपुर, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न घटक संगठनों के जिला अध्यक्षों, जिला मंत्रियों एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन जिला सचिव देहरादून पिंकेश रावत द्वारा किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने क्रमवार अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की लंबित समस्याओं विशेष रूप से 10, 16 एवं 26 वर्ष की निरंतर सेवा पर एसीपी के अंतर्गत पदोन्नत वेतनमान, गोल्डन कार्ड, वाहन भत्ता तथा अन्य मांगों पर सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए अब एकजुट होकर प्रभावी संघर्ष करना समय की मांग है। सभी प्रतिनिधियों ने प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए अपने-अपने विभागों में कर्मचारियों को संगठित करने का संकल्प लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक में आंदोलन की आगामी रूपरेखा, जनजागरण अभियान तथा शासन पर प्रभावी दबाव बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी घटक संगठनों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। यदि आवश्यकता हुई तो देहरादून जिले के पदाधिकारियों की एक ओर बैठक जल्द आयोजित कराई जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं लंबित मांगों के समाधान तक परिषद लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री एवं पर्यवेक्षक शक्ति प्रसाद भट्ट, परिषद के प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जोशी, गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश डबराल, विकास नेगी, अभिषेक, प्रमोद तथा मनीष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



