Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कई नेता हुए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, राहुल ने तारीफ में कही ये बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, विधायक वीरेंद्र जाती, रवि बहादुर व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजस्थान के सवाई माधोपुर से करन माहरा ने लगभग 20 किलोमीटर तक चले। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के नेतृव में चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि इस यात्रा से देश व प्रदेश में आमजन में भारी उत्साह है। लोगों में इस ऐतिहासिक यात्रा में जुड़ने की चाह है, क्योंकि यह यात्रा पूरे विश्व में आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दे रही है। नफ़रत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

महारा ने कहा की भारत के लोकतंत्र की सफलता की कुंजी सामाजिक समरसता है। इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है और इसमें हम सफल होते हुए नजर भी आ रहे हैं। समाज के हर धर्म जाति वर्ग और तबके के लोगों से यात्रा को अभूतपूर्व जनसमर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। यही इस यात्रा का मकसद भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की भी राहुल गांधी से लंबी वार्ता हुई। दोनों ने ही देश में चल रहे सांप्रदायिक माहौल को लेकर चिंता जाहिर की। आर्य ने उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों और ताजा घटनाक्रमों से राहुल जी को अवगत कराया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी ने उत्तराखंड के अध्यक्ष करन मेहरा की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि करन -you are doing a good job, keep it up.