Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक, जन अपेक्षाओं व समग्र विकास का दृष्टिपत्र होगा घोषणा पत्र

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मैनिफेस्टो कमेटी की जूम बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में आज सोमवार 30 अगस्त को आयोजित की गई। इसमें मैनिफेस्टो तैयार करने की कार्यवाही की समीक्षा की गई।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मैनिफेस्टो कमेटी की जूम बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में आज सोमवार 30 अगस्त को आयोजित की गई। इसमें मैनिफेस्टो तैयार करने की कार्यवाही की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला प्रभारियों ने प्रगति रिपोर्ट दी। साथ ही समय से रिपोर्ट सौंपने पर जोर दिया गया।
बैठक की जानकारी साझा करते हुए मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कमेटी की सदस्य लक्ष्मी राणा ने अवगत करवाया कि उन्होंने अपने प्रभार वाले टिहरी जनपद की छह में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर कांग्रेसजनों के विचार संकलित किये हैं। उन्होंने बताया कि पार्टीजनों के अलावा भी समाज के अन्य वर्गों के सुझाव भी उनको मिले हैं। उन्हें वह समिति को शीघ्र सौंप देंगी।
हाजी सर्बरयार खान ने बताया कि हरिद्वार जनपद में वे 10 सितंबर से पूर्व अपना दौरा पूरा कर रिपोर्ट सौंप देंगे। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बारिश के कारण पिथौरागढ़ में बैठक संभव नहीं हो पाई। 10 सितंबर तक वे दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। बैठक में विधायक मनोज रावत, पूर्व विधयक प्रेमानंद महाजन, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, सरदार अमरजीत सिंह, संजय जैन ने भी अपने सुझाव दिए।धस्माना ने बताया कि कमेटी इस बात पर एकमत है कि पार्टी का चुनावी घोषणापत्र केवल औपचारिकता न बन कर रह जाए। ये एक एक दृष्टिपत्र के रूप में सामने आए, जिसमें जनपेक्षाओं का व विकास के ठोस खाके का समावेश हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।