Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

महाराज ने दिए राशन कार्ड सत्यापन रोकने के आदेश

उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एपीएल, बीपीएल वालों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पौड़ी जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

पौड़ी जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन के चलते एपीएल एवं बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्ड धारकों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन न मिल पाने की समस्या को देखते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने उक्त निर्देश दिए। महाराज ने अपने पौड़ी प्रवास के दौरान खाद्य सचिव भोपाल सिंह मनराल को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्डो के सत्यापन के चलते लोगों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन मिलने में दिक्कत आ रही है। इसलिए तत्काल राशन कार्डो के सत्यापन को रोक दिया जाये।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।