Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मलयाली एक्टर अनिल नेदुमंगडु की बांध के निकट नहाने के दौरान डूबने से मौत

मलयाली एक्टर अनिल नेदुमंगडु की पानी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम को वह मालंकारा बांध के पास नहा रहे थे। इस दौरान वह पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। अनिल नेदुमंगडु को ‘अय्यपानुम कोशियम’ फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह थोडुपुझा में अपनी नई फिल्म ‘पीस’ की शूटिंग के संबंध में गए थे। अवकाश के दौरान जब वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गए तो यह हादसा हुआ।
अनिल नेदुमंगडु 48 साल के थे। उन्होंने मलयाली टीवी चैनलों से एंकर के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। अभिनेता पृथ्वीराज, डी सलमान, बीजू मेनन और सूरज वेंजरमुडु ने अनिल के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया।
अनिल नेदुमंगडु के निधन पर शोक प्रकट करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यादगार किरदारों को निभाकर अनिल नेदुमंगडु ने मलयाली फिल्मों में अपनी जगह बनाई थी। विजयन ने एक वक्तव्य में कहा कि दर्शकों में मन पर अनिल ने एक अमिट छाप छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *