Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 9, 2026

नशे के खिलाफ महिला कांग्रेस ने देहरादून में निकाला जनजागरण मार्च

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ महिला कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। ये मार्च धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नेतृत्व में निकाला गया। दून यूनिवर्सिटी से शहीद गिरीश भद्री चौक (बंगाली कोठी) तक पैदल जनजागरण मार्च में काफी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने सहभागिता की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बढ़ते नशे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समस्या अब केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं रह गई है, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दून के कई हिस्सों विशेषकर दून यूनिवर्सिटी, कैनाल रोड, दौड़वाला एवं आसपास के इलाकों में युवाओं के बीच सूखे नशे (ड्रग्स) का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय रिपोर्टों और सर्वेक्षणों में भी युवाओं के बीच नशीले पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता को गंभीर सामाजिक चुनौती के रूप में चिह्नित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी सुनसान स्थानों पर समूह बनाकर नशा सेवन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। इस स्थिति का सबसे अधिक दुष्प्रभाव छात्र-छात्राओं और युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। आज माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए शहर भेजते हैं, लेकिन बढ़ते नशे के जाल ने उनके मन में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। यह केवल एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा बन चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशे की गतिविधियों का बढ़ना अत्यंत चिंताजनक है। इस पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त, निगरानी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समाज के सभी वर्गों से की अपील
-बिना पुलिस सत्यापन के किराए पर मकान न दें।
-संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।
-अपने बच्चों के साथ संवाद बढ़ाएं और उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *