प्रदेश की भ्रष्ट व युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी: सूर्यकांत धस्माना
उत्तराखंड में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की घोषणा में कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष कार्तिक बिरला ने एक बार पुनः अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कैंट विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित अध्यक्ष व नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा कैंट क्षेत्र के ही सक्रिय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार रविन्द्र सिंह रैना जूनियर के प्रदेश महासचिव पद पर व शुभम सैनी के जिला महासचिव निर्वाचित होने पर प्रेमनगर चौक पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश की जो बुरी गत भ्रष्टाचार, अपराध, पेपर लीक व महिलाओं पर अत्याचार भाजपा के राज में हुई है, उससे प्रदेश को मुक्ति दिलवाने के लिए प्रदेश की जनता की उम्मीद प्रदेश के युवा नेतृत्व से है। इसलिए कांग्रेस के युवा साथियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपराध की राजधानी बन चुका है। जो देहरादून अपने नैसर्गिक सुंदरता के लिए, अपने बेहतरीन मौसम के लिए और शांति के लिए देश और दुनिया में सुर्खियों में रहता था, आज वही देहरादून अपराध, हत्या, लूट, डकैती व गंदगी ट्रैफिक जाम और नशे के लिए बदनाम हो गया है। उसका सबसे बड़ा कारण राज्य की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार है। इसके संरक्षण में यह सब चल रहा है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की युवा विरोधी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदेश युवा कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक सुमित खन्ना ने कहा कि युवा कांग्रेस की पूरी टीम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में व सूर्यकांत धस्माना के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक अपनी टीम को गठित करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा ने कहा कि कैंट की बागडोर एक बार फिर कार्तिक बिरला को मिलने से युवा कांग्रेस और अधिक सक्रिय व मजबूत होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नव निर्वाचित प्रदेश महासचिव सरदार रविन्द्र सिंह रैना जूनियर ने प्रदेश के सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्हें विजई बनाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर ने नव निर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। अब युवा कांग्रेस पार्टी के साथ मिल कर प्रदेश में कांग्रेस का विजय अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कांवली के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहित मित्तल, कौलागढ़ नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित नेगी, नव निर्वाचित जिला महासचिव शुभम सैनी उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूर्यकांत धस्माना ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजीव पंज, अभिषेक तिवारी, अभिनव थापर, अमित राय, सुशीला शर्मा, ज्योति चौधरी, तरुण चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, आनंद सिंह पुंडीर, वीरेश शर्मा, जॉय बरसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


