Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं एनसीपी नेता नवाब मलिक गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग में आज ही ईडी ने की थी पूछताछ

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। दाऊद इब्राहिम मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा कि मुझे अरेस्‍ट किया गया है, लेकिन मैं डरूंगा नहीं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
गौरतलब है कि मलिक से प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आज पूछताछ की गई थी। जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे थे, जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए। सुबह 8:30 बजे से उनसे ईडी कार्यालय में भी पूछताछ की गई थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में नवाब मलिक को तलब किया था। इसी मामले में अब नवाब मलिक से पूछताछ की गई। अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था। इसके बाद मलिक से पूछताछ की गई।
जांच एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं। कासकर पहले से जेल में है, जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पिछले काफी समय से ये कहते रहे हैं कि उनके घर ईडी छापा मारेगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वक्फ बोर्ड भूमि मामले में ईडी मेरे घर का दौरा करेगी। तब उन्होंने कहा था कि इस कानाफूसी अभियान के बजाय वे सीधे मुझे पेश होने के लिए कह सकते हैं, मैं ऐसा करूंगा।