Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

प्रेमी ने किया दुष्कर्म, शादी की बात पर बोला-आत्महत्या कर ले, नहीं तो खुद जान से मार देगा

फेसबुक के जरिये दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म। शादी की जब बात आइ तो हुआ प्रेम कहानी का अंत। यही नहीं प्रेमी ने तो यहां तक बोल दिया कि आत्महत्या कर ले, नहीं तो वह खुद उसे जान से मार देगा।

फेसबुक के जरिये दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म। शादी की जब बात आइ तो हुआ प्रेम कहानी का अंत। यही नहीं प्रेमी ने तो यहां तक बोल दिया कि आत्महत्या कर ले, नहीं तो वह खुद उसे जान से मार देगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने प्रेमी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। देहरादून में पटेलनगर कोतवाली में युवती ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह मूल रूप से उत्तरकाशी की रहने वाली है। वह देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसकी कई दिनों पूर्व फेसबुक के जरिये रंजीत चौहान नाम के युवक से दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद अक्सर रंजीत कमरे में आने लगा।
उसने बताया कि रंजीत भी मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है। रंजीत ने शादी का भरोसा दिलाते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कुछ दिनों से वह झगड़ा कर रहा था। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। जब शादी न करने पर युवती ने आत्महत्या करने की धमकी दी तो रंजीत ने कहा कि आत्महत्या कर ले, नहीं तो वह खुद जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपित रंजीत चौहान को आइएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।