Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

उत्तराखंड में नहीं थम रहा कोरोना, एक दिन में मिले 547 नए संक्रमित, 15 स्थानों पर लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का लगातार हमला जारी है। सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पांच अप्रैल को 547 नए संक्रमित मिले। दो लोगों की कोरोना से मौत हुई।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का लगातार हमला जारी है। सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पांच अप्रैल को 547 नए संक्रमित मिले। दो लोगों की कोरोना से मौत हुई। इनमें दून मेडिकल कालेज में 54 वर्षीय पुरुष, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 63 वर्षीय महिला है। 323 लोग स्वस्थ हुए और वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3201 हैं।

देहरादून में आज चार नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इनमें हरियाली एनक्लेब लोअर नत्थनपुर, दीपनगर अजबपुर कलां का एक हिस्सा, सहसपुर के वार्ड नंबर तीन का एक हिस्सा है। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उधर, मसूरी में बनाया गया कंटेनमेंट जोन को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया। कंटेनमेंट जोन में लाकडाउन वाली स्थिति है। किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। परिवार का एक सदस्य आवश्यक वस्तु लेने के लिए मोबाइल वेन तक जा सकता है।


ऐसे में अब उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 102811 हो गई है। 96296 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1729 की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को भी सर्वाधिक देहरादून में 224 संक्रमित मिले। हरिद्वार में 194 संक्रमित पाए गए हैं।


15 स्थानों पर लॉकडाउन
प्रदेश में कुल 15कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें नैनीताल में दो, हरिद्वार में एक, देहरादून शहर में 11 और टिहरी जिले में एक कंटेनमेंट जोन हैं। यहां एक तरह के पूर्ण लॉकडाउन है। किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक सामग्री के लिए परिवार के एक सदस्य को सिर्फ सरकारी मोबाइल वाहन तक जाने की अनुमति है।

नोटः सूची में सहसपुर के वार्ड नंबर तीन का हिस्सा एड नहीं है। इसकी सूचना बाद में आई।