Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

देश की राजधानी दिल्ली में 14 जून की सुबह तक बढ़ाया लॉकडाउन, इस बार दी गई कई छूट

देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही इसमें कई सारी रियायतों की भी घोषणा की है।


देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही इसमें कई सारी रियायतों की भी घोषणा की है। दिल्ली में सभी बाजार, मॉल्स और मार्केट काम्प्लेक्स (साप्ताहिक बाजार के अलावा) खुलेंगे।
बाजार ऑड-इवेन के आधार पर खुलेंगे। यानी किसी भी दुकान को एक दिन छोड़कर खोलने की इजाजत होगी। दुकानदार अपनी दुकानें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोल सकेंगे। वहीं, मेट्रो का संचालन 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू किया। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 400 के करीब नए मामले सामने आए हैं और पाजिटिविटी रेट 0.5 फीसद हो गया है।
केजरीवाल के मुख्य एलान
अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है।
आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं।
सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी।
दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100 प्रतिशत और उसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ही काम करेंगे।
निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे।
स्टैंड अलोन शॉप और इसेंशियल सर्विस की दुकानें रोजाना खुलेंगी।
आने वाले हफ्तों में यदि स्थिति काबू में रही तो और रियायत दी जाएगी
हमारी जिम्मेदारी है कि हम थर्ड वेव की पूरी तैयारी करें।
कल मैंने दो बैठकें तीसरी लहर को लेकर की जो लगभग 6 घंटे तक चलीं। इनमें अधिकारी, विशेषज्ञ आदि सब रहे।
हमें अब एक्सपर्ट की राय के अनुसार 37000 की पीक के लिए तैयारी करनी है। ऐसा नहीं है कि अब पीक नहीं आएगी,  लेकिन अगर हम इस बेस के साथ तैयार हो गए तो मामले बढ़ने पर हम और तैयारी कर सकेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।