Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

फौजी कमल थापा व उनकी सहयोगी मौसमी चक्रवर्ती की आवाज में सुनिए फिल्म आर-पार का ये शानदार गीत

गायक कमल बहादुर थापा देहरादून निवासी हैं। वह मध्यप्रदेश में सेना में हवलदार हैं। गीत संगीत उनकी रुचि है। कड़ी ड्यूटी के दौरान कुछ वक्त निकालकर वह अपना शौक पूरा करते हैं। बांसुरी की सुर लहरियां हो या फिर हारमोनियम सभी में उन्हें महारथ हासिल है। यहां वह मौसमी चक्रवर्ती के साथ 1985 की फिल्म आर पार के गीत की प्रस्तुति कर रहे हैं।

इस गाने के मूल गायक किशोर कुमार हैं। उनके साथ बंगलादेश की गायिका सबिना याश्मिन ने गीत गाया था। संगीत आरडी बर्मन ने दिया था। इस गीत में कमल का साथ दे रही मौसमी चक्रवर्ती कोलकोता की निवासी हैं। जो वर्तमान में बनारस में रहती हैं। क्लासिकल गायन के वह स्टेज शो भी करती रहती हैं। गीत के बोल हैं-जाइयो ना जाइयो ना दूर, हमरे जिया में रहियो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।