Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 6, 2026

एयरपोर्ट में तारबाड़ की सुरक्षा को भेदकर घुसा तेंदुआ का बच्चा, 14 घंटे के बाद आया काबू में

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट में सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई कटीली तारबाड़ को भेदकर एक तेंदुए का बच्चा घुस गया। उसे देखते ही सुरक्षा कर्मियों के साथ ही अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुए के इस बच्चे को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खुद को घिरा देखते हुए पुलिया के नीचे पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइप में जाकर वह छिप बैठा। इस पर पाइप का मुंह एक तरफ से बंद कर दिया गया है। साथ ही उसे पकड़ने के लिए जेसीबी भी लगाई गई, ताकी पाइप का एक हिस्सा तोड़कर उसे पकड़ा जा सके। कुछ हिस्सा जेसीबी से तोड़ने के बाद ह्यूम पाइप को अब ड्रील मशीन से तोड़ा गया।


बताया जा रहा है सुबह करीब छह बजे गुलदार देखा गया। रात आठ बजे कडी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया। इस काम में वन विभाग के कर्मचारियों को 14 घंटे लग गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से कटीली तार बाड़ को पार करके कई बार जंगली जानवर एयरपोर्ट परिसर में घुस जाते हैं। पूर्व में भी गुलदार, भेड़िया अन्य कई जंगली जानवर यहां घुस चुके हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहते हैं। थानों रेंज के अंतर्गत एयरपोर्ट परिसर के बगल में बन रहे नए टर्मिनल भवन के समीप यह बच्चा छिप गया। तेंदुए के बच्चों को निकालने के लिए प्रयास किए गए। वह ऐसे पाइप के भितर घुसा था, जिसे तोड़ने में उसकी जान जाने का भी खतरा था। ऐसे में वन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः चमोली जिले में बुजुर्ग को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *