Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 28, 2026

जानिए अमरिकन पॉप सिंगर रिहाना के हाथ में पाकिस्तानी झंडे का सच, समर्थक पोस्ट कर रहे असली फोटो

रिहाना की एक फोटो ट्विट कर दी गई। इसमें वह क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान का झंडा पकड़े नजर आ रही है। हालांकि, उनकी इस तस्वीर को लेकर खुलासा हुआ कि यह संपादित की गई है।

भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट करने से सुर्खियों में आई अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना के पक्ष और विपक्ष में सोशल मीडिया में वार छिड़ी हुई है। यहां कुछ लोग रिहाना का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ बॉलीवुड कलाकार व अन्य भारतीय हस्तियों की ओर से उनके ट्विट पर जवाब दिया गया। इस बीच रिहाना की एक फोटो ट्विट कर दी गई। इसमें वह क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान का झंडा पकड़े नजर आ रही है। हालांकि, उनकी इस तस्वीर को लेकर खुलासा हुआ कि यह संपादित की गई है। वहीं, आईसीसी द्वारा रिहाना की वही फोटो शेयर की गई, जिसमें वह पाकिस्तान की जगह वेस्ट इंडीज का झंडा पकड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।


एक डॉक्टर ने रिहाना की संपादित तस्वीर फेसबुक पर शेयर की। इसे करीब 100 बार आगे भी शेयर किया गया था। इस बात का खुलासा एएफपी ने अपनी फैक्ट-चेक रिपोर्ट में किया है। बता दें कि रिहाना की असली तस्वीर आईसीसी द्वारा ट्विटर पर 1 जुलाई, 2019 को शेयर की गई थी, जब वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच के दौरान ही वह वेस्ट इंडीज का झंडा पकड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि पॉप सिंगर रिहाना ने अपने ट्वीट में किसान आंदोलन का समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने लिखा-हम लोग इसके बारे में बातें क्यों नहीं कर रहे हैं। रिहाना के ट्वीट के बाद कई बॉलीवुड सितारों, स्पोर्ट्स स्टार और नेताओं ने भी ट्वीट करने शुरू कर दिये थे। इतना ही नहीं, गूगल पर भी रिहाना को खूब सर्च किया जाने लगा है। किसानों पर ट्वीट करने के बाद रिहाना के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मीलियन थी, जो बढ़कर 101.4 मीलियन हो गई है। रिहाना के अलावा कई विदेशी कलाकारों ने भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *