ढाई साल पूर्व हुए प्रेम विवाह का हुआ दर्दनाक अंत, महिला ने उठाया खौफनाक कदम

ढाई साल पहले प्रेम विवाह कर घर बसाने वाली महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। बताया गया कि सुबह मामूली सी बात पर उसका पति से विवाद हुआ था। इस पर उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि एक महिला को परिजन कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पता चला कि महिला ने आज घर पर फांसी लगाई थी।
इस महिला की पहचान पूजा उर्फ इनायत पत्नी शफीक निवासी रिंग रोड, लाडपुर थाना रायपुर के रूप में हुई। उसके संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि ढाई वर्ष पूर्व उसने शफीक से प्रेम विवाह किया था। आज प्रात: उसका किसी बात को लेकर अपने पति से झगडा हो गया था। इसके पश्चात उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






