Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटे में देखा गया 51 मिलियन से ज्यादा

प्रशंसकों और दर्शकों के उत्साह के बीच ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो शेयरिंग वेबसाइटों पर तहलका मचा दिया है। केवल 24 घंटे के अंदर ट्रेलर को यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी अन्य साइटों सहित सभी प्लेटफार्मों पर 51 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रेलर को दर्शकों और प्रशंसकों के बीच से शानदार प्रतिक्रिया मिल रहा है। खास करके सोशल मीडिया यूज़र्स, इस ट्रेलर से बेहद प्रभावित और उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि लंबे इंतजार और इसे बहुत ज्यादा मिस करने के बाद भाईजान को एक परफेक्ट अवतार में देखने को मिला है जो वास्तव में उन्हें परिभाषित करता है। फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

सामान्य रूप से दर्शक और विशेष रूप से उनके प्रशंसक सलमान के धमाकेदार एक्शन से मुग्ध हो गए हैं। सुपरस्टार के कई फैन्स का कहना है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान के किरदार ने उन्हें उनकी पिछली फिल्मों के रुथलेस और ताबड़तोड़ एक्शन की याद दिला दी। एक यूजर ने लिखा कि यह ट्रेलर मुझे वांटेड और गर्व से सलमान खान के रुथलेस और बेहतरीन एक्शन वाले किरदार की याद दिलाता है। यह फ़िल्म सच मे कमाल करने वाली है। सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान और उनकी ऑन-स्क्रीन लव इंटरेस्ट पूजा हेगड़े के बीच की केमिस्ट्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी की ओर से निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं, जैसे कलाकार शामिल हैं। एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज़ होने वाली है और दुनिया भर में ज़ी स्टूडियो द्वारा रिलीज़ होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।