Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

ऋषिकेश में 12 साल के बच्चे का अपहरण, मांगी 15 लाख रुपये की फिरौती, पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश में श्यामपुर क्षेत्र के भट्टोवाला में एक 12 वर्षीय बच्‍चे के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता ने 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।

ऋषिकेश में श्यामपुर क्षेत्र के भट्टोवाला में एक 12 वर्षीय बच्‍चे के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता ने 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर कई क्षेत्र के लिए रवाना किया है। कुछ ही घंटों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को मुक्त करा लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक श्यामपुर के भट्टोवाला निवासी गोपाल कृष्ण उप्रेती का 12 वर्षीय बेटा शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिवार के सदस्यों ने आसपास उसको ढूंढा, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। बच्चे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उन्हीं के ही मकान में भोला नाम का राजमिस्त्री का काम करता था। दोपहर को वह घर आया और बोला कि बच्चे को टाफी दिलाने ले जा रहा है। जब बच्चा काफी देर तक नहीं आया तो उन्होंने उसे तलाशा। बाद में उनसे किसी ने फोन करके संपर्क किया और कहा कि बच्चा उनके पास है। साथ ही 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बालक के पिता एम्स ऋषिकेश में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। राजमिस्त्री की लोकेशन बिजनौर में मिली। पुलिस ने बिजनौर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्चे को मुक्त करा दिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।