Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 23, 2026

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई सुचारु होने में लगेगा दो माह का वक्त, फिलहाल आनलाइन होगी पढ़ाई

कोरोनाकाल में अभी छात्रों के लिए शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। छात्रों की पढ़ाई आनलाइन ही हो रही है। भले ही कोरोना के मामले कम होने लगे हैं, लेकिन अभी डिग्री कॉलेजों में छात्रों की भौतिक उपस्थिति में वक्त लगेगा।

कोरोनाकाल में अभी छात्रों के लिए शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। छात्रों की पढ़ाई आनलाइन ही हो रही है। भले ही कोरोना के मामले कम होने लगे हैं, लेकिन अभी डिग्री कॉलेजों में छात्रों की भौतिक उपस्थिति में वक्त लगेगा। ये वक्त दो माह का होगा। एक अक्टूबर से प्रदेश के डिग्री कालेजों में नियमित रूप से पढ़ाई प्रारंभ होगी। अलबत्ता, एक सितंबर से सभी सरकारी व निजी डिग्री कालेजों को खोला जाएगा।
शनिवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक में यह निर्णय किया गया। विभागीय मंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले सत्र से ही राज्य के विश्वविद्यालयों एवं डिग्री कालेजों में पठन-पाठन बाधित है। छात्र-छात्राओं को आनलाइन पढाई कराई जा रही है। कोविड-19 से रोकथाम के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक ही पढ़ाई के संबंध में निर्णय लिया जा रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य को यूजीसी की गाइडलाइन मिल चुकी है। इसका अध्ययन करने के बाद ही सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। अभी तक नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। अगले दो महीने बाद कालेजों में नियमित पढ़ाई को लेकर विभाग को तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।