Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 12, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में पांच लोगों को दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मीडिया से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा की ओर से जारी कर दिए गए हैं। AICC के निर्देशानुसार उक्त सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ निकट समन्वय स्थापित करते हुए मीडिया एवं संचार से संबंधित गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया तक पहुंचाने के लिए इन नियुक्तियों से प्रदेश कांग्रेस के मीडिया तंत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में बेहतर समन्वय एवं प्रभावी मीडिया प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
1. पंखुड़ी पाठक — नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर
2. प्रकाश मीणा — कोऑर्डिनेटर
3. अरुण अग्रवाल — कोऑर्डिनेटर
4.रितु चौधरी — कोऑर्डिनेटर
5. आदित्य गर्ग — कोऑर्डिनेटर
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।