Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भारी बारिश के चलते फिलहाल रोकी गई केदारनाथ यात्रा, हेली सर्विस भी रही बाधित

केदारनाथ धाम में भारी बारिश के चलते यात्रा को फिलहाल एहतियात के तौर पर रोक दिया गया है। वहीं, सोमवार को कई घंटों तक हेली सर्विस भी बाधित रही।

केदारनाथ धाम में भारी बारिश के चलते यात्रा को फिलहाल एहतियात के तौर पर रोक दिया गया है। वहीं, सोमवार को कई घंटों तक हेली सर्विस भी बाधित रही। बताया गया कि बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर कीचड़ व अन्य दिक्कत होने से फिलहाल जिला प्रशासन ने यात्रा रोकी दी है। हालांकि सुबह से साढ़े आठ हजार यात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा जा चुका है। वहीं साढ़े चार हजार यात्री सोनप्रयाग में रोके गए हैं। केदारनाथ में हेली सर्विस भी सुबह छह बजे से आरंभ हो जाती है। पवनहंस सेवा के सूत्रों के मुताबिक, सुबह मौसम खराबी के कारण साढ़े आठ बजे से हेली सेवा भी रोक दी गई थी। बारिश और घने कोहरे के कारण इसे रोका गया था। दोपहर ढाई बजे बाद मौसम कुछ अनुकूल होने के कारण इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। वहीं उत्तरकाशी के रानाचट्टी में भूधंसाव के कारण बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। चारों धामों में अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।