Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

टिहरी गढ़वाल के बादशाहीथौल में एनसीसी का संयुक्त कैंप शुरू, एक भारत श्रेष्ठ भारत है थीम

एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर एनसीसी का राष्ट्रीय संयुक्त कैंप उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के बादशाहीथौल में आज से शुरू हो गया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर एनसीसी का राष्ट्रीय संयुक्त कैंप उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के बादशाहीथौल में आज से शुरू हो गया है। इस कैंप का आयोजन 31 बटालियन एनसीसी हरिद्वार ग्रुप रूडकी और गुजरात निदेशालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 600 से अधिक कैडिट प्रतिभाग के लिए पहुंच गए हैं।
संयुक्त कैंप का शुभारंभ कैम्प कमांडेंट ब्रिगेडियर के वेणुगोपाल (सेना मेडल) ने किया। एनसीसी आफिसर हेमन्त पैन्यूली ने बताया कि कैंप में नैनीताल ग्रुप, देहरादून ग्रुप, रुड़की ग्रुप के साथ-साथ गुजरात निदेशालय के विभिन्न विद्यालयों के 600 से अधिक कैडिट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान कैडेटों को एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से अवगत करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 12 दिन तक कैंप में विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एनसीसी की गतिविधियां फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग आदि का प्रशिक्षण देने के साथ ही सेना में किस तरह अनुशासन होता है, इसका भी पाठ पढ़ाया जाएगा। विपरीत परिस्थितियों में कैसे हम खुद को ढालते हैं। संयम, अनुशासन, सतर्कता आदि को लेकर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैम्प शुभारंभ के इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल डीएस सिकरवार, एडम आफिसर कर्नल डीबी राणा, मेजर सरिता परिहार, कैप्टन सुशील रावत, लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार, सूबेदार मेजर एचबी गुरंग, सूबेदार आरबी गु्रंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संतोष भट्ट और कैंप से जुड़े पीआई स्टाफ और 31 बटालियन के सिविल स्टाफ मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।