Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

राहुल को ईडी के समन पर कांग्रेस का विरोध राजनैतिक ड्रामा: मनवीर चौहान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी की ओर से पूछताछ के लिए बुलाये जाने के विरोध में कांग्रेस के 13 जून को देशभर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को उत्तराखंड भाजपा ने राजनैतिक ड्रामा बताया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी की ओर से पूछताछ के लिए बुलाये जाने के विरोध में कांग्रेस के 13 जून को देशभर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को उत्तराखंड भाजपा ने राजनैतिक ड्रामा बताया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने व्यंग्य किया कि हालिया चिंतन शिविर में लगता है कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ और सिर्फ इस बात पर चिंतन किया, कैसे गांधी परिवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने से बचाया जाए।
मनवीर चौहान ने इस प्रदर्शन को लेकर बढ़चढ़ कर बयानबाजी करने वाले कांग्रेसियों की मंशा पर सवाल खड़ा किया। कहा कि अधिकांश स्थानीय कांग्रेस नेता तो इसे चंपावत उपचुनाव में मिली शर्मनाक हार को पचाने का सुनहरा अवसर मान रहे हैं। उन्होने चुनौती देते हुए कहा कि जब नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सोनिया राहुल ने कुछ गलत किया ही नहीं है तो ईडी की पूछताछ से क्यूँ डर रहे हैं ? क्यूँ पूछताछ के दिन देशभर में अपने सांसदों, विधायकों व अन्य नेताओं से ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करवाकर जांच ऐजेंसी पर दबाब बनाने का अनावश्यक प्रयास किया जा रहा है ?
उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की यह बौखलाहट स्पष्ट जाहिर कर रही है कि इस भ्रष्टाचार के प्रकरण में कांग्रेस आलाकमान की समूची दाल ही काली है। चूंकि इस सच्चाई से जनता ही नहीं, कॉंग्रेस पार्टी भी पूरी तरह वाकिफ है। लिहाजा लगातार चुनावों में हार के वावजूद भी कॉंग्रेस ने किसी भी मुद्दे पर आंदोलन करने की हिम्मत नहीं जुटाई। सिवाय गांधी परिवार को पूछताछ पर बुलाये जाने के। उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कोशिश इस मुद्दे पर आंदोलन कर अपने सुप्रीम नेताओं को पीड़ित दर्शाने का राजनैतिक नाटक करना है। आज की जागरूक जनता चोर की दाढ़ी में तिनके की कहावत को बखूबी समझती है। लिहाजा अब उनकी इन चालबाजियों में नहीं आने वाली। यही वजह है कि सच्चाई से मुंह मोड़ने वाली कांग्रेस देश के राजनैतिक मानचित्र से लगातार सिकुड़ती जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।