Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पूर्व पत्नी से केस जीतने के बाद अब पटरी पर दौड़ेगा जॉनी डेप का करियर, जैक स्पैरो के किरदार में हो सकती है वापसी

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन डेप के लिए सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक रही है। कैप्टन जैक स्पैरो के रूप में एक्टर को पूरी दुनिया में पसंद किया गया।

जॉनी डेप ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ अम्बर हर्ड के खिलाफ 50 मिलियन डॉलर के मानहानि के मुकदमे में जीत हासिल की। फैसले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर किया, जिसमें डेप ने दावा किया कि हर्ड के घरेलू और यौन हिंसा के आरोपों ने उनके करियर को प्रभावित किया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उन्हें फैंटास्टिक बीस्ट्स फ्रैंचाइज़ी में लीड विलेन के रोल से निकाल दिया गया था। वहीं पाइरेट्स ऑफ़ द कैरेबियन फ्रैंचाइज़ी से भी उन्हें निकाल दिया गया था।
हालांकि अब पीपल द्वारा डिज्नी के एक पूर्व कार्यकारी के हवाले से रिपोर्ट किया गया है कि डेप वापस आ सकते हैं। एक्टर के पक्ष में फैसले के बाद प्रभाव ये हो सकता है कि डेप जैक स्पैरो के रोल में वह वापस आ सकते हैं। हाई-प्रोफाइल ट्रायल के दौरान हॉलीवुड एजेंट्स, एकाउंटेंट और वकीलों की गवाही में यह दिखाया गया था कि क्या एक्स कपल ने एक-दूसरे के करियर को खराब किया है। डेप ने तर्क दिया था कि कि हर्ड के कारण उन्हें छठी समुद्री डाकूओं पर आधारित फिल्म के लिए उन्हें 22.5 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। उनकी टीम ने कहा कि यह सब में उन्होंने अपनी चमक खो दी हैय़
हालांकि जॉनी से पूछा गया था कि क्या वह फ्रैंचाइज़ी में वापस आएंगे, यदि डिज़्नी ने उनसे दोबारा संपर्क किया। एक्टर ने जवाब दिया था कि वह सोचेंगे। पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन डेप के लिए सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक रही है। कैप्टन जैक स्पैरो के रूप में एक्टर को पूरी दुनिया में पसंद किया गया।
गौरतलब है कि पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन स्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच हाई-प्रोफाइल मानहानि मामले में जूरी ने बुधवार को फैसला सुनाया। इसमें फैसला जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया गया है। दरअसल, अमेरिका के फेयरफैक्स में सात सदस्यीय वर्जीनिया जूरी ने पाया कि अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने अपने पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ दुर्व्यवहार के मानहानिकारक दावे किए थे। इसकी एवज में उन्हें हर्जाने में $15 मिलियन देने का फैसला सुनाया गया है।
जूरी ने यह भी पाया कि डेप के वकील एडम वाल्डमैन की ओर से दिए गए बयानों से हर्ड को बदनाम किया गया था। उन्होंने डेली मेल को बताया था कि उनके दुर्व्यवहार के दावे “धोखा” थे और उन्हें हर्जाने में $ 2 मिलियन देने का फैसला सुनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *