Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

जम्मू कश्मीर के डीजीपी जेल की गला काटकर हत्या, शव को जलाने की कोशिश

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास पर हत्या कर दी। पुलिस को उनके घरेलू सहायक पर शक है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि जसीर नामक घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है, जो फरार है। बताया कि संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लोहिया को अगस्त में केंद्रशासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (57) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले। उनका गला रेता गया था और उनके शरीर पर जलने के निशान थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में कुछ तेल लगाया होगा, जिसमें कुछ सूजन दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे ने पहले लोहिया को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और फिर उनके गले को काटने के लिए केचप की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया था तथा बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अधिकारी के आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इसे तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच हत्या की ओर इशारा कर रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू सहायक फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और अपराध दल मौके पर हैं। जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।