Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 29, 2026

नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर, अब रखी जाएगी बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर नजर

मोबाइल ग्राहकों के नंबर गेम में जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर बढ़त बनाई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महीने के दौरान जियो के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर करीब 24 लाख बढ़े, जो सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा हैं। एयरटेल के ग्राहकों में करीब 21.1 लाख, वोडाफोन आइडिया में 5.06 लाख और बीएसएनएल में करीब 4.93 लाख की बढ़ोतरी हुई। अगस्त के अंत में जियो का कुल मोबाइल बेस बढ़कर करीब 50.84 करोड़ हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आम मोबाइल ग्राहकों की तस्वीर इससे भी ज्यादा दिलचस्प है। कुल मोबाइल आंकड़ों में मशीनों और दूसरे उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले M2M सिम भी शामिल होते हैं। इन्हें अलग करने पर अगस्त में जियो के सामान्य मोबाइल ग्राहक करीब 18.6 लाख बढ़े, जबकि एयरटेल में यह बढ़ोतरी करीब 5 लाख रही। यानी इस श्रेणी में जियो ने एयरटेल के मुकाबले करीब 3.7 गुना ज्यादा ग्राहक जोड़े। अगस्त के अंत में M2M को छोड़कर जियो का मोबाइल ग्राहक आधार करीब 48.13 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी लगभग 41.7% रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सिर्फ कुल ग्राहक संख्या ही नहीं, इस्तेमाल हो रहे यानी एक्टिव मोबाइल ग्राहकों के मामले में भी जियो ने बढ़त दर्ज की। ट्राई आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण के मुताबिक अगस्त में M2M को हटाने के बाद जियो के एक्टिव ग्राहकों में करीब 17 लाख की बढ़ोतरी हुई। प्रमुख निजी ऑपरेटरों में इस दौरान एक्टिव ग्राहकों में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करने वाला जियो अकेला ऑपरेटर रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

होम ब्रॉडबैंड में जियो का दबदबा, अगस्त में जुड़े करीब 5.7 लाख नए कनेक्शन
होम ब्रॉडबैंड बाजार में अगस्त के दौरान जियो ने करीब 5.7 लाख नए कनेक्शन जोड़े। यह उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एयरटेल के मुकाबले करीब ढाई गुना अधिक है। जियो की इस बढ़त में वायरलेस होम ब्रॉडबैंड यानी JioAirFiber की बड़ी भूमिका रही। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के हालिया जारी सब्सक्राइबर आंकड़ों के मुताबिक एयरटेल ने इसी दौरान करीब 2.27 लाख होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़े। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अगस्त में जियो के वायर वाले होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन में करीब 1.88 लाख की बढ़ोतरी हुई। वहीं 5G फिक्स्ड वायरलेस और UBR को मिलाकर कंपनी ने करीब 3.79 लाख नए वायरलेस होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़े। एयरटेल के फिक्स्ड वायरलेस कनेक्शन में करीब 96 हजार की बढ़ोतरी हुई। कुल ग्राहक संख्या में भी जियो आगे बना हुआ है। अगस्त के अंत में जियो के फिक्स्ड वायर्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक करीब 1.48 करोड़ थे, जबकि एयरटेल के करीब 1.14 करोड़ ग्राहक थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वायरलेस होम ब्रॉडबैंड में जियो के 5G AirFiber कनेक्शन बढ़कर करीब 94.19 लाख हो गए। इसके अलावा जियो के UBR आधारित करीब 53.68 लाख फिक्स्ड वायरलेस कनेक्शन भी थे। दोनों को मिलाकर फिक्स्ड वायरलेस बाजार में जियो की हिस्सेदारी करीब 78.6 फीसदी रही। ट्राई के मुताबिक देश में कुल फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन जुलाई के 1.884 करोड़ से बढ़कर अगस्त में 1.934 करोड़ हो गए। यानी घर तक तार बिछाए बिना इंटरनेट पहुंचाने वाला यह सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लोकेशन से SOS तक, JioShield रखेगा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर नजर
बच्चे घर से बाहर हों या बुजुर्ग अकेले निकले हों, उनकी लोकेशन से लेकर जरूरत के वक्त SOS अलर्ट तक अब एक ही जगह मिल सकेगा। जियो ने JioShield लॉन्च किया है, जिसमें परिवार की बाहर और ऑनलाइन दोनों तरह की सुरक्षा के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

JioShield के जरिए माता-पिता बच्चे की लोकेशन देख सकेंगे और जरूरी सेफ्टी अलर्ट पा सकेंगे। फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिलेगा। बच्चों के मामले में यह तय किया जा सकेगा कि वे किन ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर कितना समय बिताएं। यानी उनके ऑनलाइन इस्तेमाल पर भी नजर और कंट्रोल रखा जा सकेगा। यही सुविधा बुजुर्ग माता-पिता से जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसे मोबाइल में सेट करना भी आसान रखा गया है। माता-पिता के फोन में JioThings और बच्चे या बुजुर्ग के फोन में JioShield ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों ऐप जुड़ने के बाद माता-पिता अपने फोन से लोकेशन, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट जैसी सुविधाएं मैनेज कर सकेंगे। JioShield की सालाना कीमत ₹1,000 है, यानी महीने के हिसाब से औसतन करीब ₹83। इसके लिए ₹1,000 का एकमुश्त भुगतान करना होगा। जियो की 10वीं सालगिरह के ऑफर में ग्राहकों को कुल ₹1,000 के जियो रिचार्ज वाउचर मिलेंगे। इसी आधार पर कंपनी इसे प्रभावी रूप से मुफ्त बता रही है। इसके साथ 12 महीने का Canva Pro, जिसकी कीमत ₹4,000 है, और 28 दिन का Unlimited 5G अपग्रेड भी मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

₹1,000 के रिचार्ज वाउचर 10 हिस्सों में ₹100-₹100 के होंगे और इन्हें ₹399 या उससे ज्यादा के Unlimited 5G प्लान के रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऑफर 26 सितंबर से उपलब्ध है। बच्चे या बुजुर्ग का फोन Android 10 या उससे ऊपर का और उसमें एक्टिव जियो नंबर होना जरूरी है। माता-पिता के लिए JioThings फिलहाल Android पर उपलब्ध है, जबकि iOS पर इसे 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।