Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

जसप्रीत बुमराह और सौरव गांगुली की वापसी, बुमराह टीम इंडिया और गांगुली आइपीएल से जुड़ेंगे

दो भारतीय क्रिकेटरों ने अलग अलग प्रारूप में वापसी कर ली है। इनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं और दूसरे बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली हैं। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया है। बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट में एक्शन से दूर थे और पीठ की चोट के कारण ICC टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। भारतीय टीम के लिए आखिरी बार बुमराह पिछले साल घर पर सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में खेले थे। इसके बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। अब उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा फिट घोषित किया गया है। वह जल्द ही टीम इंडिया की वनडे टीम के साथ जुड़ जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बुमराह की वापसी से भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी, जहां टीम के पास कुछ समय के लिए गति की कमी रही है। बुमराह को शामिल करने पर BCCI की विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट की कार्रवाई से बाहर थे और पीठ की चोट के कारण आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। तेज गेंदबाज रिहैबिलिटेशन से गुजरा है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा फिट घोषित किया गया है। वह जल्द ही टीम इंडिया की वनडे टीम में शामिल होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वन डे मैच का शेड्यूल
10 जनवरी – पहला वनडे – गुवाहाटी
12 जनवरी – दूसरा वनडे – कोलकाता
15 जनवरी – तीसरा वनडे – तिरुवनंतपुरम (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत की वनडे के लिए अपडेट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अप्रैल में शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स टीम के क्रिकेट निदेशक के रूप में इस लीग में वापसी करेंगे। IPL से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने अक्टूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी ILT20 की टीम दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) के क्रिकेट से जुड़े कार्यों को देखेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले की जानकारी रखने वाले IPL के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि जी हां, सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी करेंगे। फ्रेंचाइजी और उनके बीच इसे लेकर चर्चा हुई है। सूत्र ने कहा कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है। इसके मालिकों के साथ उनकी अच्छी समझ है। अगर वह आईपीएल में काम करना चाहेंगे तो हमेशा दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही करेंगे। गांगुली 2019 में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे। यह समझा जाता है कि फ्रेंचाइजी ने हालिया नीलामी में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और गांगुली दोनों के सुझाव का पालन किया।