Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

ईशा अंबानी ने स्तन कैंसर पर पुस्तक का विमोचन किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी पीरामल ने स्तन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली एक अनूठी पुस्तक “बीइंग ब्रेस्ट-अवेयर: व्हाट एवरी वुमन मस्ट नो” का विमोचन किया। इस पुस्तक को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के डॉ. विजय हरिभक्ति लेकर आए हैं। स्तन कैंसर पर सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने एक वैश्विक सम्मेलन ‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024’ आयोजित किया था। यह पुस्तक इसी सम्मेलन में विमोचित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी पीरामल ने कहा कि कि स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरुकता बढ़ाने वाला हर एक कदम और सहायता के लिए बढ़ा हर एक हाथ, रोगियों और उनके परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर आता है। ‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024′ में हमनें दुनिया भर के विशेषज्ञों और उनके अनुभवों को एक साथ लाने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि इससे स्तन कैंसर के रोगियों के लिए देखभाल का दायरा और उपचार की गुणवत्ता बढ़ेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महिलाओं को होने वाले कैंसर में स्तर कैंसर सबसे अधिक प्रभावित करता है। यह भारत सहित दुनिया भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर में से एक है। स्तन कैंसर पर चिकित्सिय जानकारी देने, उसकी रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और बेहतर देखभाल में यह पुस्तक मदद करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।