Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने चलाया वृहद स्वास्थ्य जागरुकता अभियान

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से वृहद जागरुकता अभियान चलाया गया। एचआईएमएस के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ की थीम पर पोस्टर प्रदर्शनी, सेमिनार के जरिये स्वास्थ्य को लेकर जागरुक किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एचआईएमएस के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र गौहरीमाफी रायवाला और शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र कुड़कावाला डोईवाला में कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में जागरुकता अभियान चलाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सेमिनार में डॉ. विदिशा वल्लभ, डॉ. दीपशिखा, डॉ. अनिल बिष्ट व डॉ.चिराग जोशी ने लोगों को स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए जागरुक किया। इस दौरान चिकित्सकों ने वहां मौजूद लोगों के संबंधित सवालों के संतुष्टपूर्ण जवाब दिए। इससे पहले डॉ. चिराग और डॉ. अवनी ने स्लाइड-शो क माध्यम से विभाग के कर्मचारियों विश्व स्वास्थ्य दिवस की महत्व व इससे संबंधित मुद्दों के बारे में जागरुक किया। को इस दिन और इससे संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूक किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *