एसआरएचयू जौलीग्रांट में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंटः ग्राफिक एरा ने जीता खिताब
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के विश्वविद्यालय खेल समिति की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट (पुरुष)–2026 का सफल समापन हो गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन विश्वविद्यालय के न्यू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान एसआरएचयू जौलीग्रांट की टीम उपविजेता रही। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर दो मई 2026 तक आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की कुल 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कमिटी के अध्यक्ष डॉ. विनीत मेहरोत्रा ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विजेता टीम (ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी) के प्रमुख खिलाड़ी: कार्तिक तिवारी, प्रियव्रत डबराल, हर्षित धपोला, राज सिंह मेहरा, लक्ष्मण नेगी, वंश शाह, प्रियांशु बिष्ट, हरमनदीप सिंह, ध्रुव भंडारी एवं प्रांजल राणा।
उपविजेता टीम (एसआरएचयू) के खिलाड़ी: रूद्राक्ष नेगी, लक्ष्य नवानी, मोहित पंत, मोहित रावत, ऋषभ उनियाल, ऋषभ बिष्ट, ऋषि नेगी, अनंत जोशी, ओम बिजल्वाण एवं आदर्श चौहान।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


