Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

एसआरएचयू जॉलीग्रांट में इंटर कॉलेज नर्सिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट का आगाज

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में इंटर कॉलेज नर्सिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 13 नर्सिंग कॉलजों की 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोमवार से शुरू हुए इंटर कॉलेज नर्सिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट-2023 में हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्री स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज, ज्ञानी इंदर सिंह नर्सिग कॉलेज, देवभूमि उत्तराखंड, ग्राफिक नर्सिंग कॉलेज, एसजीआरआर नर्सिंग कॉलेज, सिद्धार्थ नर्सिंग कॉलेज, चिन्मय एडवांस रिसर्च इंस्टिट्यूट, श्रीदेवभूमि, एम्स नर्सिंग कॉलेज, साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहित 13 कॉलेजों की 22 टीमें प्रतिभाग कर कर रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टूर्नामेंट में 14 टीमें पुरुष वर्ग जबकि 8 महिला वर्ग की हैं। कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, नर्सिंग निदेशक डॉ.रेनू धस्माना, प्रिसिंपल डॉ.संचिता पुगाजंडी ने संयुक्त रुप से तीन दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का पहला मैच पुरुष वर्ग में स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग व अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीच खेल गया।
इसमें स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने बाजी मारी। इसके अलावा श्री स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज, देवभूमि उत्तराखंड, ग्राफिक नर्सिंग कॉलेज, चिन्मय एडवांस रिसर्च इंस्टिट्यूट, श्रीदेवभूमि ने अपने-अपने मैच जीते। महिला वर्ग में स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एम्स व एसजीआरआर ने जीत दर्ज की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसआरएचयू स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरपर्सन डॉ.विनीत महरोत्रा ने बताया कि टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले बुधवार सात जून को खेले जाएंगे। विजय खिलाडियों को कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। टूर्नामेंट के संचालन में कुष्णा उनियाल, चंदन, सचिन, कृष्ण मोहन, सचिन, बादल, नियंत, नवीन, शुभम, बिपिन, सुरेश, आकाश थपिलयाल आदि ने दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।