Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की बजाय पांच सितारा होटल की सड़क बना रहा पीडब्ल्यूडी, सर्व हिताय विकास समिति ने डीएम से की शिकायत

देहरादून में मसूरी रोड पर राजपुर से कुठालगेट तक मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चार साल से इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी इस सड़क की मरम्मत की बजाय एक पांच सितारा होटल की सड़क को बना रहा है। वहीं, इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में सर्व हिताय विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून से भेंट कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की गई। क्षेत्रवासियों ने खराब सड़क की वजह से उक्त स्थान पर हुई कई दुर्घटनाओं की फोटो भी ज्ञापन के साथ अटैच की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

समिति के सदस्यों के मुताबिक, राजपुर कुठाल गेट मुख्य मार्ग पिछले 4 वर्षों से एक तीव्र मोड़ पर क्षतिग्रस्त है। इसके कारण आए दिन वहां पर दुर्घटनाएं होती हैं। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को इस बाबत सूचित किया गया। इसके बावजूद विभाग की उदासीनता के चलते यह मार्ग पिछले 4 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इस बार की भारी वर्षा के कारण इस मार्ग के हालात और भी बिगड़ गए हैं । हालत यह है कि इस मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही भविष्य में भी अनहोनी की आशंका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी क्षेत्र में कुछ मीटर दूर पांच सितारा होटल के लिए पीडब्लूडी की ओर से दिन रात एक कर करोड़ों की लागत से मार्ग बनाया जा रहा है। एक तरफ मुख्य सड़क के लिए मात्र 10 लाख रुपए ना होने की बात कर उक्त प्रस्ताव को शासन स्तर पर लंबित बताया जा रहा है। वहीं, होटल के लिए सड़क के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। इस सबके चलते क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों में भारी रोष है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को खराब सड़क की वजह से हुई दुर्घटनाओं की फोटो भी सौंपी। साथ ही कहा कि यदि उक्त सड़क को अति शीघ्र ठीक ना किया गया तो क्षेत्रवासियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। साथ ही जनहित के लिए इस सड़क का निर्माण जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में विशाल शर्मा, भीम सिंह राणा, अनूप भंडारी, प्रवीण मकरेती, राकेश, विजय आदि शामिल थे।