Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

बदरीनाथ हाईवे में कार खाई में गिरी, मुंबई के चार यात्रियों की मौत, चालक सहित दो घायल

ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप कार के खाई में गिरने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई से पांच दोस्त बदरीनाथ के लिए हरिद्वार से टैक्सी में रवाना हुए थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। हादसे में कार सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक यात्री ने अस्‍पताल जाते समय रास्‍ते में दम तोड़ा। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है, जहां से एक यात्री को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह के समय हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरी में श्री राम तपस्थली आश्रम के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चालक की स्थिति खतरे से बाहर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मृतकों के नाम और पते
शिवाजी बुधकर (53 वर्ष) पुत्र श्री शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई, महाराष्ट्र।
पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी ( 37 वर्ष) पुत्र श्री दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र।
जितेश प्रकाश लोखंडे ( 43 वर्ष ) पुत्र श्री प्रकाश लोखंडे निवासी LBSH मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र।
धर्मराज पुत्र श्री नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र।
घायलों के नाम पते
कविंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग।
रविन्द्र चव्हाण (56 वर्ष) पुत्र महादेव चव्हाण निवासी C 714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, (M Corp) ग्रेटर मुम्बई।