Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

एक सप्ताह के भीतर इंस्टाग्राम और फेसबुक दूसरी बार हुए डाउन, दोनों ही ऐप ने मांगी माफी

सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हो गए। सर्विस डाउन होने की वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोनों ही ऐप देर रात 12 बजे के बाद एक तकरीबन एक घंटे के लिए प्रभावित रहे।

सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हो गए। सर्विस डाउन होने की वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोनों ही ऐप देर रात 12 बजे के बाद एक तकरीबन छह घंटे के लिए प्रभावित रहे। हालांकि अब सेवा बहाल हो गई है। इससे पहले रविवार-सोमवार 3 से 4 अक्टूबर के बीच को भी इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के सर्वर करीब छह घंटे तक डाउन रहे थे। सोशल मीडिया दिग्गज को अपने डेटा सेंटर्स के नेटवर्क पर नियमित रखरखाव के दौरान एक त्रुटि के कारण लोगों को छह घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई यूजर्स इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड नहीं कर सके तो कई फेसबुक मैसेंजर से संदेश भेजने में असफल रहे।
फेसबुक ने कहा कि हमें माफी कीजिए। कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और वेबसाइट तक पहुंचने में समस्या हो रही है। अगर आप हमारी सर्विस इस्तेमाल नहीं कर पा रहे, तो हमें खेद है। हम जानते हैं कि आप एक दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए हम पर कितना निर्भर हैं। अब हमने समस्या का समाधान कर दिया है। इस बार भी अपना धैर्य बनाए रखने के लिए फिर से धन्यवाद।
वहीं इंस्टाग्राम ने अपने बयान में कहा कि हमें माफी कीजिए। आप में से कुछ लोगों को अभी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने में कुछ समस्या हो रही होगी। हमें बहुत खेद है, फिलहाल चीजें अब ठीक हो गई हैं और अब सब कुछ सामान्य हो जाना चाहिए। हमारा सहयोग करने के लिए धन्यवाद।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।