Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

घायल अमिताभ बच्चन ने इस बार नहीं खेली होली, कर रहे हैं बेड रेस्ट, होली की पुरानी यादें की ताजा

महानायक अमिताभ बच्चन इस बार होली नहीं खेल पाए। कारण ये है कि चोट के कारण वह बेड रेस्ट पर हैं। इसका दर्द भी उन्होंने बयां किया। होली के मौके पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पुराने दिनों को याद करते नजर आए। दरअसल, कुछ दिन पहले बिग बी ‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में घायल हो गए थे। इसके चलते वह आराम कर रहे हैं। होली के मौके पर उन्होंने ब्लॉग लिखा और बच्चन परिवार की पुरानी होली पार्टियों को याद किया। उन्होंने लिखा कि समय कभी लौटकर नहीं आता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

होली के दिन जब घर घर में डीजे बजता है कि उसमें कोई ना कोई गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म का ही होता है। अमिताभ बच्चन ने खुद भी कई गाने होली को लेकर गाए हैं। आज अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि घर में सुस्ती का माहौल है। किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं हुआ। चोट के कारण किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अमिताभ ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा कि होली का वह उल्लास, जो बेहद जोश और अच्छे तरीके से मनाया जाता था, वह अब खो चुका है। वर्षों तक ऐसा ही माहौल रहा। सभी के लिए खुले दरवाजे। जश्न में हर किसी का स्वागत। डांस और म्यूजिक में हर कोई सराबोर। दिन की शुरुआत से अगला दिन निकलने तक जोरदार पार्टी। वह वक्त अब लौटकर नहीं आने वाला। मुझे उम्मीद है कि वे भी ऐसा ही करेंगे, लेकिन वर्तमान हालात में यह मुश्किल लगता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि मंगलवार 7 मार्च को बिग बी ने घर में हुए होलिका दहन के बारे में लिखा था। उन्होंने बताया था कि कल रात जलसा में होलिका जलाई गई। होली के दिन को लेकर कंफ्यूजन था, लेकिन अब सब ठीक है। आज होली मनाई जा रही है और कल भी। तो कंफ्यूजन की स्थिति में मैं जो कर सकता था, वह नहीं हो पाया। मैं आराम कर रहा हूं और खुद को ठीक करने में लगा हुआ हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शूटिंग के दौरान हुए थे घायल
बता दें कि अमिताभ ने रविवार रात लिखे ब्लॉग में अपने घायल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए थे। बता दें कि हिंदी और तेलुगू भाषा में बन रही यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। बिग बी ने बताया कि उनकी पसली में चोट लगी है, जिसमें काफी ज्यादा दर्द है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई लौटकर आराम करने की सलाह दी।