ग्राफिक एरा में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का इंडक्शन शुरू
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में एमबीए के इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज रोचक गतिविधियों, खेलो और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के साथ हुआ। इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान आइस-ब्रेकिंग सत्र और रोचक खेलों ने छात्रों की झिझक दूर कर उनके लिए यह दिन यादगार बना दिया। छात्र-छात्राओं ने पास द हूप, चिट बाउल और दमशराज जैसे रोचक खेलों का आनंद लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इस समारोह में सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राज शेखर जोशी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीकी क्रांति नहीं है, यह भविष्य की नई कार्य संस्कृति का आधार बन गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया में वही युवा नेतृत्व करेंगे, जो तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार, मानवीय संवेदनाओं और दूरदर्शी सोच का संतुलन स्थापित करेंगे। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मंच है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



