Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 7, 2026

सीएम धामी ने जल निकासी और बाढ़ सुरक्षा सहित विभिन्न कार्यों के लिए प्रदान की 1967 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शहरी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जीआईएस आधारित जल निकासी योजना के लिए कुल ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल निकासी योजना के अंतर्गत शामिल 15 योजनाओं के लिए ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित खेत खेड़ा गाँव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए ₹6.82 करोड, की धनराशि, जनपद उधमसिंहनगर के जिलाधिकारी कार्यालय में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने इंटर लॉकिंग टाईल्स द्वारा स्टाफ कार पार्किंग निर्माण के लिए कुल लागत ₹70.21 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹42.12 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।