Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार पांचवी बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित, राष्ट्रपति ने दिए पुरस्कार, उत्तराखंड में सुधार

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार पांचवीं बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई।

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार पांचवीं बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 में सबसे स्वच्छ शहरों में दूसरा स्थान सूरत को और तीसरा स्थान विजयवाड़ा को प्राप्त हुआ। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर को लगातार पांचवीं बार स्वच्छ शहर घोषित होने पर प्रसन्नता जताई है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा घोषित सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया। सर्वेक्षण में वाराणसी को स्वच्छ गंगा शहर की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और गांधीजी की इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि 35 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों तथा शहरी क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। कोविंद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सबसे बड़ी सफलता देश की सोच में बदलाव आना है जहां अब घर के छोटे बच्चे भी बड़ों को गंदगी फैलाने से रोकते और टोकते हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इंदौर को स्वच्छता का सम्मान मिलने पर खुशी जताई है और कू पर पोस्ट शेयर की है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मनुष्य द्वारा सिर पर मैला ढोना एक शर्मनाक प्रथा है और इसे रोकने की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं बल्कि समाज और देश के सभी नागरिकों की है। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी शहरों में मशीन से सफाई की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए। राष्ट्रपति ने स्वच्छता पुरस्कार विजेता शहरों की अच्छी प्रथाओं एंव चलन को अपनाने की बात भी की।
उत्तराखंड की रैंकिंग में सुधार
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्तराखंड के निकायों की रैकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। यहां तक एक सौ से कम शहरों वाले राज्यों में उत्तराखंड चौथे पायदान पर पहुंचा है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। निकायों के पर्यावरण मित्र इसके लिए लिए सबसे ज्यादा बधाई के पात्र हैं। हम सभी को देशभर में उत्तराखंड की रैकिंग में और सुधार के लिए ग्रीन व क्लीन बनाने का संकल्प लेना होगा।